फरियाद के साथ अब ईवीएम मशीन चलाएंगे फरियादी

भारत निर्वाचन आयोग के निदेश पर डीएम कार्यालय में लोगों को मतदान करने को जागरूक करने के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन लगाई गई है। अब डीएम कार्यालय में फरियाद के लिए आने वाले फरियादियों को ईवीएम मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:16 PM (IST)
फरियाद के साथ अब ईवीएम मशीन चलाएंगे फरियादी
फरियाद के साथ अब ईवीएम मशीन चलाएंगे फरियादी

बुलंदशहर, टीम जागरण।भारत निर्वाचन आयोग के निदेश पर डीएम कार्यालय में लोगों को मतदान करने को जागरूक करने के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन लगाई गई है। अब डीएम कार्यालय में फरियाद के लिए आने वाले फरियादियों को ईवीएम मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

डीएम ने चन्द्र प्रकाश ने कार्यालय में मतदाताओं को मतदान करने को जागरूक करने के लिए लगाई ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन चला कर वीवीपैट से निकली पर्ची का सत्यापन भी किया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर को आवश्यक निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले लोगों को ईवीएम मशीन से मतदान करने के बारे में जानकारी देकर मतदान के प्रति जागरूक किया जाएं। वहीं जिन लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया है। उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज कर हस्ताक्षर कराने के भी निर्देश दिए। एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने भी माकड्रील प्रशिक्षण में भाग लिया गया।

दो उपनिरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत्त

उत्तर प्रदेश पुलिस सर्विस में अपनी जनपद में सेवाएं दे रहे दो उपनिरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में पुलिस लाइन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।

जिले में तैनात रहे उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह और मुख्य आरक्षी श्यामपाल के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र व उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही विदाई समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की भी सराहना की गई। मौके पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनके स्वजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी