जिले की अब 159 ग्राम पंचायत में खोली जाएंगी खगोलीय पाठशाला

सिकंदराबाद में आठ प्राथमिक विद्यालयों में खगोलीय पाठशाला खोली गई हैं। खगोलीय प्रक्रिया की बाबत अब कागजों में ही नहीं बल्कि टेलीस्कोप के जरिए स्कूल का स्टाफ और बचे मंगल बृहस्पति अंतरिक्ष का विज्ञान और चांद-तारों की परिक्रमाओं की बाबत रुबरू हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST)
जिले की अब 159 ग्राम पंचायत में खोली जाएंगी खगोलीय पाठशाला
जिले की अब 159 ग्राम पंचायत में खोली जाएंगी खगोलीय पाठशाला

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद में आठ प्राथमिक विद्यालयों में खगोलीय पाठशाला खोली गई हैं। खगोलीय प्रक्रिया की बाबत अब कागजों में ही नहीं बल्कि टेलीस्कोप के जरिए स्कूल का स्टाफ और बच्चे मंगल, बृहस्पति, अंतरिक्ष का विज्ञान और चांद-तारों की परिक्रमाओं की बाबत रुबरू हो रहे हैं। खगोलीय पाठशालाएं जनपद ही नहीं प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

सिकंदराबाद की आठ खगोलीय पाठशालाओं का उम्मीद से बेहतर रेस्पांस आ रहा है। इससे बच्चे ज्ञान और टेलीस्कोप के जरिए खगोल प्रक्रिया के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारियां भी जुटा रहे हैं। अब जिला प्रशासन जनपद की 159 न्याय ग्राम पंचायतों में खगोलीय प्रयोगशाला खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सचिव और ग्राम प्रधानों के साथ-साथ प्राथमिक स्कूल प्रधानाध्यापकों से बैठक कर पहल से अवगत करा दिया गया है। प्राथमिक विद्यालयों का चिह्नीकरण भी कर लिया गया है।

हर स्कूल में अलग होगी प्रयोगशाला

हर स्कूल में प्रयोगशाला के लिए अलग स्टूमेंट्स लगाए जाएंगे। कहीं मंगल गृह तो कहीं सूरज की किरणों से तय होने वाली दिशाओं की बाबत जानकारी मिलेगी। कहीं अंतरिक्ष की बाबत लाइब्रेरी बनेंगी तो कहीं चांद-तारों की गति के बारे में जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं खगोलीय जानकारी के लिए प्रयोगशाला की लैब किताबों से भी लैस होगी।

इन्होंने कहा..

153 गांव चयनित किए गए हैं जबकि छह स्कूलों से मांग आई है। प्रत्येक न्याय पंचायत में एक खगोलीय प्रयोगशाला स्थापित कराई जा रही है। एक प्रयोगशाला की लागत 2.70 लाख रुपये होगी और 10 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

-अभिषेक पांडेय, सीडीओ।

chat bot
आपका साथी