दानपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान का एक, बीडीसी के चार नामांकन निरस्त

बुलंदशहर ब्लाक में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। आरओ मोहम्मद मुहिज ने बताया कि ब्लाक में 63 ग्राम प्रधान 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 823 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM (IST)
दानपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान का एक, बीडीसी के चार नामांकन निरस्त
दानपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान का एक, बीडीसी के चार नामांकन निरस्त

बुलंदशहर, ब्लाक में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। आरओ मोहम्मद मुहिज ने बताया कि ब्लाक में 63 ग्राम प्रधान, 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 823 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है। इनकी सापेक्ष सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए 535 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 420 और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 806 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। दो दिन में सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम प्रधान का एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन नामांकन निरस्त हो गए। समाचार लिखे जाने तक ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों का जांच प्रक्रिया चल रही थी। वहीं ब्लाक कर्मचारियों ने कई वार्डो में सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल न होने की संभावना जताई है। कर्मचारी इन खाली वार्ड की सूचि तैयार कर रहें हैं। कर्मचारियों के मुताबिक बुधवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा।

असपा ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची

जेएनएन, बुलंदशहर :

आजाद समाज पार्टी (असपा) ने जिला पंचायत में समर्थित प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी की। इसमें जिला पंचायत के 12 वार्ड में प्रत्याशियों के नाम शामिल है। असपा के विरेन्द्र कुमार शिरीष व मेरठ मंडल के प्रभारी वीर सिंह ने यह सूची जारी की है।

विरेन्द्र शिरीष ने बताया कि जिला पंचायत के 12 वार्ड में फिलहाल प्रत्याशियों को समर्थन का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर एडवोकेट से विचार विमर्श के बाद लिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड-2 से फरहा खान, वार्ड-4 से प्रवेश लोधी, वार्ड-8 से इकरार प्रधान, वार्ड-9 कुमारी राखी गौतम, वार्ड-11 से मौ. अफसर अली, वार्ड-14 से किरनपाल जाटव, वार्ड-20 से मुन्नी भाटी, वार्ड-22 से योगेन्द्र कुमार उर्फ लाला, वार्ड-24 से विद्या देवी, वार्ड-28 से मुन्नी देवी, वार्ड-48 से रविन्द्र जाटव व वार्ड-50 से तौहिदा अंसारी को समर्थन दिया गया है। इन सभी प्रत्याशियों के समर्थन में असपा के वरिष्ठ नेता व स्थानीय पदाधिकारी काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बाकी सीटों पर समर्थन पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही बाकी सीटों पर समर्थन की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी