पुलिस की सख्ती के बाद दिखा नाईट क‌र्फ्यू का असर

बुलंदशहर जेएनएन। डिबाई नगर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा घोषित किए गए नाईट क‌र्फ्यू का असर बाजार में देखने को मिला। रात नौ बजे के बाद नगर के बाजार की दुकानें बंद रही। जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:14 PM (IST)
पुलिस की सख्ती के बाद दिखा नाईट क‌र्फ्यू का असर
पुलिस की सख्ती के बाद दिखा नाईट क‌र्फ्यू का असर

बुलंदशहर, जेएनएन। डिबाई नगर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा घोषित किए गए नाईट क‌र्फ्यू का असर बाजार में देखने को मिला। रात नौ बजे के बाद नगर के बाजार की दुकानें बंद रही। जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

नगर में कोरोना संक्रमण की दिन प्रतिदिन बढ़ रही गति को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दो दिन पूर्व जनपद में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाईट क‌र्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद बुधवार को कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों को हड़काते हुए उन्हें घर भेज दिया तथा दुकान खोलकर बैठे कुछ व्यापारियों से दुकानें बंद करने को कहा। जिससे बाद नगर के व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। दुकानें बंद होने के कारण नगर के बड़ा बाजार, छोटा बाजार, घंटा घर चौक, रेलवे रोड और होली गेट आदि बाजारों में सन्नाटा पसर गया। जबकि मेडिकल सहित जरूरी सामान की दुकानें कुछ समय के लिए खुली रही।

रात नौ बजे के बाद नगर के बाजार की दुकानें बंद रही। जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

48 घंटे बंद रहेगा मुख्य अभियंता कार्यालय

बुलंदशहर जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय में गुरुवार को कार्यकारी सहायक के कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्य अभियंता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय में कार्यकारी सहायक के पाजिटिव होने पर दफ्तर को सैनिटाइज कराने के बाद 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी