भाजपाइयों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिन

नगर की शिवपुरी कालोनी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:04 AM (IST)
भाजपाइयों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिन
भाजपाइयों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिन

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर की शिवपुरी कालोनी में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार धन्नू ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पूरे देश में भाजपा का परचम लहरवाया है। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ गोयल ने कहा कि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को कामगार आयोग का सदस्य नामित होने से जिले का मान बढ़ा है। इस दौरान नीरज अग्रवाल, राजीव सिंह, मुनेश कुमार, सौरभ सिंह, अमित सिघल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी