सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नूतन छात्राओं का स्वागत

दिलावरी देवी कन्या पीजी कालेज में पुरातन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नूतन छात्राओं का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:02 AM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नूतन छात्राओं का स्वागत
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नूतन छात्राओं का स्वागत

बुलंदशहर, जेएनएन: नगर स्थित दिलावरी देवी कन्या पीजी कालेज में पुरातन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नूतन छात्राओं का स्वागत किया। शनिवार को नगर के बसंत पैलेस विवाह मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रबंधक उर्मिला चौधरी व उप प्रबंधक डा. गीतिका चौधरी ने किया। प्रबंधक उर्मिला चौधरी ने नई छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का एक ऐसा विराट फलदार वृक्ष है, जिसके फल दूर दराज के क्षेत्रों में पहुंच कर समाज को लाभांवित करते हुए स्वयं सुख एवं खुशी की आनंदानुभूति करते हैं। कालेज अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने कहा कि छात्राओं को सर्वप्रथम अनुशासित जीवन जीना चाहिए, अनुशासन ही सफलता की सर्वप्रथम कुंजी है। उप प्रबंधक डा. गीतिका चौधरी ने कालेज की आख्या प्रस्तुत करते हुए मेधावी छात्राओं की प्रशंसा की। कालेज प्राचार्य एचके वैश्य ने कहा कि आज का दिन कालेज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर कालेज की नूतन छात्राओं का स्वागत समारोह है। वहीं आज ही कालेज के व्यवस्थापक चौ. श्योदान सिंह की 72वीं जयंती भी है। जिसके बाद छात्राओं ने कालेज की नूतन छात्राओं के स्वागत में सरस्वती वंदना, गीत, कविता, नाटक व रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर तन्मय चौधरी, आदित्य चौधरी, प्रिया चौधरी, पूजा चौधरी, अश्वनी शर्मा, शिवानंद पाण्डेय, प्रदीप कुमार शर्मा, सर्वेश कुमार, दीपिका त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी