प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने नेत्रपाल

पहासू ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया और पदाधिकारी मनोनित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:40 PM (IST)
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने नेत्रपाल
प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने नेत्रपाल

जेएनएन, बुलंदशहर। पहासू ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया और पदाधिकारी मनोनित किए गए।

सोमवार को आयोजित बैठक में अमरपुर के प्रधान नेत्रपाल सिंह को सर्वसम्मति से संगठन का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा रोहित कुमार को ब्लाक प्रभारी, धमेंद्र को ब्लाक कोषाध्यक्ष, रामपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष व अवनीश कुमार को तहसील अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने प्रधानों को उनके अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही कहा कि प्रधानों के मान-सम्मान मे प्रशासन से अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। जिसके बाद बैठक में प्रधानों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और एकजुट होकर उनके निदान की योजना बनाई। जिसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय प्रधान व संचालन गौरव ने किया। इसमें शिव कुमार लोधी, विकास शर्मा, रविकरन, प्रेमपाल सिंह, नेम सिंह, प्रवेश देवी, पूनम देवी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, भगवती देवी, बनवारी लाल, कुलदीप, भगवती प्रसाद आदि रहे। प्रधान संगठन के ऊंचागांव ब्लाक अध्यक्ष बने चंद्रपाल सिंह

ऊंचागांव। ब्लाक क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द के ग्राम प्रधान भवतोष सिंह के आवास पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन जिला अध्यक्ष संजय प्रधान व संचालन कौशल कुमार ने किया है। बैठक मे उपस्थित ग्राम प्रधानों की सहमति से ग्राम पंचायत नरेन्द्रपुर ग्राम प्रधान पति चन्द्रपाल सिंह को प्रधान संगठन का ऊंचागांव ब्लाक अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर यूनुस प्रधान, चन्द्रप्रकाश प्रधान, पवन प्रधान, गोविन्द सेनी प्रधान सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी