एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

खुर्जा में जेएएस इंटर कालेज से एनसीसी कैडेट्स ने जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं लोगों से बचाने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:38 PM (IST)
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में जेएएस इंटर कालेज से एनसीसी कैडेट्स ने जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं लोगों से बचाने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। सोमवार को जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जेएएस इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा जल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कालेज परिसर से प्रधानाचार्य डा. नरेश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली भगत सिंह चौक, वाल्मीकि चौक आदि स्थानों से होती हुई कालेज पर ही समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को जल बचाओ, भूजल संरक्षण आदि विषयों पर जागरूक किया गया। वहीं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। इसमें राजेश कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल निरजेंद्र सिंह, अशोक कुमार आर्य, शिवेंद्र चौधरी, राजन राघव, आशीष सिंह आदि रहे। कारगिल विजय दिवस पर शहीद को दी श्रद्धांजलि

बीबी नगर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैदपुर में शहीद सुरेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर शहीदों के गांव सैदपुर में कारगिल शहीद सुरेन्द्र सिंह के शौर्य, पराक्रम और बलिदान पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम विकास संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुरेन्द्र सिरोही ने कहा कि द्रास सैक्टर में तोलोलिग की चोटी पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए सुरेन्द्र सिंह ने 13 जून वर्ष 1999 को शहादत पाई थी। मिलिट्री हीरोज मेमोरियल इंटर कालेज सैदपुर के प्रांगण में स्थापित शहीद सुरेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रधानाचार्य मनवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को उनके अदम्य साहस व देश प्रेम का अनुसरण करना चाहिए। कालेज के अध्यापकों, कर्मचारियों व ग्रामीणों द्वारा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

chat bot
आपका साथी