मोर काट रहे दो लोगों को पकड़ा

राष्ट्रीय पक्षी मोर को एक बंद फैक्ट्री में काट रहे दो लोगों को नंगलाकरन गांव के प्रधान व ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
मोर काट रहे दो लोगों को पकड़ा
मोर काट रहे दो लोगों को पकड़ा

बुलंदशहर, जेएनएन। राष्ट्रीय पक्षी मोर को एक बंद फैक्ट्री में काट रहे दो लोगों को नंगलाकरन गांव के प्रधान व ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रधान विकास राघव ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर कार से जा रहे थे, जब वह सैदपुरा मोड़ स्थित बंद पड़ी एक फैक्ट्री के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो लोग मोर को पकड़ कर अंदर ले जा रहे थे। फैक्ट्री का गेट खोलकर देखा तो दोनों मोर को काट रहे थे। प्रधान और उनके समर्थकों ने दोनों को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ने अपने नाम पप्पू व भूरा निवासी अजमेरपुरा गांव थाना आहार बताया। थाने पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी