फरार आरोपी को गिरफ्तार, भेजा जेल

जेएनएन बुलंदशहर चोला क्षेत्र के गांव पचौता निवासी पूर्व फौजी विजयपाल के हत्यारोपी कृष्ण को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी जबकि तीन आरोपित अभी फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:41 PM (IST)
फरार आरोपी को गिरफ्तार, भेजा जेल
फरार आरोपी को गिरफ्तार, भेजा जेल

जेएनएन, बुलंदशहर: चोला क्षेत्र के गांव पचौता निवासी पूर्व फौजी विजयपाल के हत्यारोपी कृष्ण को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी, जबकि तीन आरोपित अभी फरार है।

गौरतलब है कि गत सात सितंबर को गांव पचौता में रास्ते के विवाद को लेकर उस समय पूर्व फौजी विजयपाल, उसकी पत्नी गुड्डी देवी व भतीजे पर पड़ोसी पक्ष ने लाठी डंडे, अवैध हथियारों से हमला कर दिया था, जब वह शाम के समय विवादित रास्ते से खेतों से पशुओं को चारा लेकर बुग्गी से लौट रहा था। सिर व सीने पर लगी गंभीर चोट के कारण विजयपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई भीष्म ने आरोपित सल्लू उसके पुत्र अरुण, तरूण, कृष्ण व उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को लेकर आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के दौरान बुलंदशहर व चोला मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया था। बढ़ते आक्रोश के बाद पुलिस ने सल्लू व उसके पुत्र तरूण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि कृष्ण व अरुण व उनकी मां सुमन फरार चल रही थी। सूचना के बाद चोला पुलिस ने सोमवार की रात दबिश देकर आरोपित कृष्ण को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फरार आरोपी सुमन, अरुण की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

ड्यूटी से गायब रहने वाले सात चालकों की संविदा समाप्त

बुलंदशहर : रोडवेज के सात चालकों को बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहना भारी पड़ गया। एआरएम ने सात चालकों की संविदा समाप्त कर दी है।

बुलंदशहर डिपो में सात चालक काफी दिनों से बिना सूचना के ही ड्यूटी से गायब चल रहे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज धीरज कुमार ने काफी दिनों से ड्यूटी से गायब रहने वाले सात संविदा चालकों पर कड़ी कार्रवाई की है। जिसमें श्याम लाल शर्मा,जुगेन्द्र सिंह,मानपाल सिंह, लोकेन्द्र कुमार,अनिल कुमार, दिलीप कुमार, अरविद कुमार सहित सात चालकों की संविदा समाप्त की गई है।

chat bot
आपका साथी