नगरपालिका की टीम ने शहर को किया सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण की मजबूत होती चेन को तोड़ने के लिए शनिवार को नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्ग व वार्डों के गली-मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। नगर पालिका की टीम पूरे दिन शहर को सैनिटाइज करने में जुटी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:39 PM (IST)
नगरपालिका की टीम ने शहर को किया सैनिटाइज
नगरपालिका की टीम ने शहर को किया सैनिटाइज

बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की मजबूत होती चेन को तोड़ने के लिए शनिवार को नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्ग व वार्डों के गली-मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। नगर पालिका की टीम पूरे दिन शहर को सैनिटाइज करने में जुटी रही।

जनपद में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लाकडाउन जारी है। नगर पालिका ईओ मनोज कुमार रस्तोगी के नेतृत्व में टीम शहर के सभी वार्डों के गली-मोहल्लों को सैनिटाइज करने में जुटी रही। शहर के कालाआम चौराहा से अंसारी रोड, चौक बाजार, मामन रोड, देवीपुरा, काली नदी रोड, कचहरी रोड, भूड़ रोड, यमुनापुरम समेत अन्य क्षेत्रों में टैंकर से सैनिटाइज कराया गया। वहीं नगर के श्मशान घाटों को भी सफाई कर्मियों द्वारा हाथ की मशीन से सैनिटाइज कराया गया। ईओ ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों के गली मोहल्लों को नियमित रूप से प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जा रहा है। मच्छरों का प्रकोप कम करने को सभी वार्डों में फागिग भी कराई जा रही है।

इन्होंने कहा..

शहर में नियमित रूप से सैनिटाइज कराने के साथ ही फांगिग भी कराई जा रही है। लोगों की शिकायतों के तुंरत निस्तारण कराने को निर्देश जारी कर रखे हैं। जिससे जनता को कोई परेशानी नहीं हो पाएं।

- मनोज गर्ग, चेयरमैन नगरपालिका मास्क न लगाने पर 7 लोगों से वसूला जुर्माना

सिकंदराबाद में शनिवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में मास्क न लगाने पर 7 लोगों के चालान काट जुर्माना वसूला। एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लाकडाउन का पालन कराने को वह नगर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान दो दुकानदार बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान दे रहे थे। जबकि पांच लोग सड़कों पर बिना बेवजह घूमते नजर आये। कार्रवाई करते हुए सभी का चालान काटकर नगद जुर्माना वसूला गया। बताया कि लाकडाउन के उल्लंघन करने पर पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी