भोजन करते ही मां व तीन बेटे बेहोश, हालत बिगड़ी

गांव सुरजावली में खाना खाने के बाद महिला समेत परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 06:25 AM (IST)
भोजन करते ही मां व तीन बेटे बेहोश, हालत बिगड़ी
भोजन करते ही मां व तीन बेटे बेहोश, हालत बिगड़ी

औरंगाबाद (बुलंदशहर): गांव सुरजावली में खाना खाने के बाद महिला समेत परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सभी मेरठ मेडिकल कालेज में उपचाराधीन हैं। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी युवक पर भोजन में पारा मिलाने का आरोप लगाया है। सुरजावली निवासी बिरजू पुत्र जसराम की पत्नी सरोज उर्फ रज्जो ने गुरुवार सुबह आलू-टमाटर की सब्जी बनाई थी। खेतों से वापस लौटने के बाद शाम को उन्होंने और बेटों ने इसी सब्जी का सेवन किया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही रज्जो और पुत्र अनुज कुमार (16), शिवम (12), सुभाष (25) की हालत बिगड़ने लगी। पीड़ित बिरजू के मुताबिक, सब्जी में पारा पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बेहोशी की हालत में लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में मेरठ रेफर कर दिया। पशुओं की भी हालत बिगड़ी

शुक्रवार सुबह बिरजू के छह पशुओं की भी हालत बिगड़ गई। डाक्टर से उनका उपचार कराया गया। बिरजू ने पुलिस को बताया कि गत 28 फरवरी को उनके परिवार की एक महिला के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की थी। आशंका है कि उसने ही रंजिशन सब्जी और पशुओं के चारे में पारा मिलाया है। थाना प्रभारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो आरोपित पर कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी