जन्मोत्सव पर सजाए गए देवालय

अनूपशहर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नगर व ग्रामीण अंचल में मंदिरों में सजावट कराई गई लेनिक दर्शकों का नितांत अभाव रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM (IST)
जन्मोत्सव पर सजाए गए देवालय
जन्मोत्सव पर सजाए गए देवालय

बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर नगर व ग्रामीण अंचल में मंदिरों में सजावट कराई गई, लेनिक दर्शकों का नितांत अभाव रहा।

मंगलवार की देर रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के अनेक मंदिरों में भव्य सजावट कराई गई। पवित्रपुरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, केदारशाह स्थित राधाकृष्ण मंदिर, कलां बाजार स्थिति बिहारी जी मंदिर, दाऊजी मंदिर, नागर शैली स्थिति बलदाऊ मंदिर में परम्परागत तरीकों से सुंदर पोशाक पहनाकर प्रभू श्रीकृष्ण को पालने मे विराजमान किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं की संख्या अत्यंत कम रही। मध्य रात्रि पूजा अर्चना के साथ भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी