सुबह-शाम कोहरा, दिन में खिल रही धूप

तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। इससे दृश्यता थोड़ी प्रभावित जरूर हो रही है। हवा की गति भी बनी रही और दिन में सूरज चढ़ने पर लोगों कोहरे और सर्दी के प्रकोप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:54 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 03:54 AM (IST)
सुबह-शाम कोहरा, दिन में खिल रही धूप
सुबह-शाम कोहरा, दिन में खिल रही धूप

जेएनएन, बुलंदशहर। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह-शाम कोहरा छा रहा है। इससे दृश्यता थोड़ी प्रभावित जरूर हो रही है। हवा की गति भी बनी रही और दिन में सूरज चढ़ने पर लोगों कोहरे और सर्दी के प्रकोप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। आसमान साफ रहने के साथ बरसात की संभावना से इंकार किया है।

बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस पर कायम रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार हवा की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। हवा की दिशा भी बदल गई है। इससे सुबह के समय कोहरे की छा रही धुंध दिन निकलने पर छट रही है। दिन में सूर्यदेव दर्शन दे रहे हैं। इससे दिन में गरमाहट बढ़ने लगी है, लेकिन शाम होने पर पारा नीचे आ रहा है। कोहरे का असर भी बना हुआ है। इससे मौसम में ठंड का अहसास भी हो रहा है। आगामी दो दिनों तक मौसम में ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उन्होंने लोगों से ऐसे मौसम में बचाव की सलाह दी है। कहा है कि लोग कपड़े पहनना बंद न करें। रोगी, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। पशु-पक्षियों को भी सर्दी से बचाव का उपाय करें।

उधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि पाला गेहूं के लिए फायदेमंद है लेकिन आलू की फसल के लिए काफी नुकसानदेह। इस कारण किसानों को अपील फसलों के बचाव करना होगा।

chat bot
आपका साथी