खेत पर गईं सगी बहनों से छेड़छाड़

खुर्जा में खेत पर गई दो सगी बहनों से व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौच की। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:23 PM (IST)
खेत पर गईं सगी बहनों से छेड़छाड़
खेत पर गईं सगी बहनों से छेड़छाड़

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में खेत पर गई दो सगी बहनों से व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौच की। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार सुबह को उसके खेत पर धान की कटाई का कार्य किया जा रहा था। उसकी दो बेटियां खेतों पर खाना देकर लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी व्यक्ति उन्हें रास्ते में उन्हें रोक लिया। साथ ही दोनों के साथ छेड़छाड़ की। जब दोनों बहनों ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपितों ने उनको गंदी-गंदी गालियां दी। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग निकला। जिसके बाद दोनों ने अपने स्वजनों को छेड़छाड़ करने की जानकारी दी। साथ ही अपने पिता के साथ वह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हादसों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्र में हुए हादसों में मृतक पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के हरवंश नगर निवासी शंभूनाथ पुत्र राजराम ने बताया कि उसके साले का पुत्र विजय बहादुर पुत्र बंशीलाल निवासी भवानी गढ़ थाना मऊ जिला प्रयागराज ट्राला चलाता था। शनिवार की देर रात वह गाजियाबाद ट्राला लेकर लौट रहा था। सिकंदराबाद गुलावठी अंडरपास पुल के पास अज्ञात ट्रक रौंग साइड में खड़ा था जिससे विजयबहादुर के ट्राला की टक्कर हो गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए हादसे में बाइक सवार प्रेमवीर पुत्र जयराम निवासी सरायजगन्नाथ सिकंदराबाद की मौत मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें मृतक के रिश्तेदार शेर सिंह पुत्र हरीश चंद पुत्र प्यावाली थाना जारचा गौतमबुद्धनगर ने अज्ञात वाह चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी