विधायक ने लोगों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

स्याना में क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने गरीब कल्याण दिवस पर नगर-क्षेत्र के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:09 PM (IST)
विधायक ने लोगों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विधायक ने लोगों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना में क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने गरीब कल्याण दिवस पर नगर-क्षेत्र के लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शनिवार को नगर के विकास खंड कार्यालय परिसर में गरीब कल्याण दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने मौजूद लोगों को योगी की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। मेले के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण, कोविड टीकाकरण, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, किसान को बीज, कृषि यंत्रों का वितरण व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि की व्यवस्था की गई। इस दौरान बीडीओ मोहित कौशिक, एडीओ गजेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, दुष्यंत नागर, मनोज त्यागी, मुकेश भारद्वाज, सरिता आर्य व बंटी जाटव आदि मौजूद रहे। गरीब कल्याण मेले में किसानों को मिला सरसों का बीज

दानपुर। नगर के ब्लाक कार्यालय पर शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन हुआ। मेले के मुख्य अतिथि डिबाई विधायक डा. अनीता राजपूत और ब्लाक प्रमुख आनंद लोधी रहे। उन्होंने लोगों को पार्टी की योजनाओं से अवगत कराया। विधायक ने अमरपुर गांव के किसान अशोक कुमार को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। कृषि विभाग के अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यह ट्रैक्टर किसान को 40 फीसद छूट पर दिया गया है। इसके अलावा 120 किसानों को निश्शुल्क सरसों का बीज दिया गया। लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए सभी विभाग ने मेले में अपने स्टाल लगाए थे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी लोकचंद ने किया। इस दौरान बीडीओ चित्रा सिंह, सचिव सुरेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता समेत सभी विभागों के अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी