जनपद के प्रभारी मंत्री ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

शहर में कोविड अस्पताल वीवीआइटी में 500 एलपीएम आक्सीजन प्लांट का परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काट कर उद्घाटन किया। जिससे कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार आक्सीजन की आपूर्ति कराई जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:41 PM (IST)
जनपद के प्रभारी मंत्री ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
जनपद के प्रभारी मंत्री ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर में कोविड अस्पताल वीवीआइटी में 500 एलपीएम आक्सीजन प्लांट का परिवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काट कर उद्घाटन किया। जिससे कोविड अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार आक्सीजन की आपूर्ति कराई जा सके।

टीएचडीसी खुर्जा ने सीएसआर फंड से कोविड हास्पिटल में 500 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट स्थापित कराया है। रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया ने प्लांट का फीता काट कर उदघाटन किया। इससे पहले उन्होंने प्लान्ट की क्षमता व उससे उत्पादित आक्सीजन, स्टोरेज के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कोविड अस्पताल में 45 एलपीएम के आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी ली। कोविड अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल करते हुए आईसीयू एवं बच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम रविन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डा. विनय कुमार सिंह समेत विधायक संजय शर्मा व अन्य अफसर मौजूद रहे।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर हो पार्क का नामकरण

स्याना। नगर के बुगरासी मार्ग स्थित प्रमोद आर्य के आवास पर जिला पंचायत सदस्य योगेश राज ने कहा कि नगर स्थित पार्क के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड पर बाबू जी कल्याण सिंह पार्क लिखा था लेकिन नगर पालिका द्वारा उस बोर्ड को पेंट करा दिया गया। जिसका विरोध कर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया था। योगेश राज ने कहा कि सर्व समाज की पंचायत में मौजूद लोगों द्वारा पालिका को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर इस दौरान पार्क का नाम कल्याण सिंह पार्क नहीं रखा गया तो सर्व समाज के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। योगेश राज ने कहा कि इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा गया है। इस दौरान रविद्र लोधी, प्रमोद आर्य, सतेंद्र प्रधान, लवकुश प्रधान, अमरपाल लोधी, गणेश शर्मा, पवन लोधी, अरविद व मुकेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी