बंद मकान से नगदी समेत लाखों का माल चोरी

खुर्जा नगर के सिटी स्टेशन रोड स्थित भीमनगर कालोनी में शुक्रवार रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी समेत लाखों की कीमत का माल चुराकर ले गए। पीड़ित को घटना का पता शनिवार सुबह घर वापस लौटने पर चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:30 PM (IST)
बंद मकान से नगदी समेत लाखों का माल चोरी
बंद मकान से नगदी समेत लाखों का माल चोरी

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा नगर के सिटी स्टेशन रोड स्थित भीमनगर कालोनी में शुक्रवार रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी समेत लाखों की कीमत का माल चुराकर ले गए। पीड़ित को घटना का पता शनिवार सुबह घर वापस लौटने पर चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

नगर की भीमनगर कालोनी निवासी राजकुमार पुत्र पन्नालाल ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव अहमदगढ़ गया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सात हजार रुपये, चार तोले सोने के आभूषण, 10 तोले चांदी, पीतल की टंकी, गैस सिलेंडर, कैमरा सहित लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। पीड़ित को घटना की जानकारी शनिवार सुबह घर पहुंचने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

चोरी के आरोपित युवक को पकड़ा

संवाद सूत्र, औरंगाबाद: थाना पुलिस ने शनिवार सुबह गांव मैथना जगतपुर मार्ग से एक युवक को चोरी के आरोप में दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने गांव में पूर्व प्रधान पुत्र के मकान में हुई चोरी करना स्वीकार किया है।

गांव मैथना जगतपुर निवासी पूर्व प्रधान हरिदत्त सिंह के पुत्र सुभाष के मकान में एक माह पूर्व चोरी हो गई थी। पीड़ित मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शनिवार को मैथना जगतपुर मार्ग से यतेंद्र उर्फ धर्मेंद्र सिंह निवासी मैथना जगतपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से चोरी किया गया मोबाइल और चांदी की पायल समेत अन्य सामान बरामद किया है। सामान चोरी

शिकारपुर : सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चित्सोन ग्राम प्रधान पुष्पा देवी की ओर से दी तहरीर में कहा है कि गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात निर्माण कार्य स्थल पर लगे समर्सिबल, फिटिग का सामान चोरी हो गया।

chat bot
आपका साथी