सम्मान से खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटेगा स्वर्णकार समाज

जेएनएन बुलंदशहर स्वर्णकार समाज विकास समिति की बैठक उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के आवास पर हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने समाज के ही एक व्यक्ति के अनैतिक आचरण के लिए उसकी निदा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM (IST)
सम्मान से खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटेगा स्वर्णकार समाज
सम्मान से खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटेगा स्वर्णकार समाज

जेएनएन, बुलंदशहर: स्वर्णकार समाज विकास समिति की बैठक उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के आवास पर हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने समाज के ही एक व्यक्ति के अनैतिक आचरण के लिए उसकी निदा की। समिति अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार समाज में छोटे बड़े का सम्मान एवं मिलजुल कर रहने के संस्कार हैं। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर समाज पर कीचड़ उछालने का काम करेगा तो समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। राजकुमार वर्मा ने कहा कि समाज के एक युवक प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर स्वर्णकार समाज की छवि समाज में धूमिल करने का प्रयास कर रहा है जिसे अब समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक में ललित वर्मा, श्याम वर्मा, विजय वर्मा, रामकुमार वर्मा, भगवानदास वर्मा, सचिन वर्मा, अजय वर्मा, बिट्टू वर्मा, पुनीत वर्मा आदि मौजूद रहे।

किसानों की समस्याओं को लेकर की बैठक संवाद सहयोगी, खुर्जा: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू महाशक्ति के पदाधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की गई। साथ ही एक कार्यकर्ता की गाड़ी से पुलिसकर्मियों द्वारा चाबी निकालने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं संगठन का भी विस्तार किया गया।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता की गाड़ी की चाबी गांव वाजिपुर के निकट पुलिसकर्मियों ने निकाल ली। जिसकी जानकारी होने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह जादौन मौके पर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही चाबी लौटाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। इसके अलावा गांव नगला कट में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बिजली, चकरोड आदि की समस्या किसानों ने बताई। जिनके समाधान को लेकर आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें खुर्जा निवासी भरत सैनी को नगर उपाध्यक्ष, लाखन सिंह को ब्लाक संगठन मंत्री, सतपाल को ब्लाक उपाध्यक्ष, वकील को गांव नगला कट प्रभारी मनोनित किया गया। इसमें साबिर, रिकू कुमार, सौरभ गुप्ता, अमित अरोड़ा, नवाब आदि रहे।

chat bot
आपका साथी