जुर्माना वसूलने के साथ वितरित किए मास्क

जुर्माना वसूल करने के साथ-साथ पुलिस ने लोगों को मास्क वितरित भी किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:51 PM (IST)
जुर्माना वसूलने के साथ वितरित किए मास्क
जुर्माना वसूलने के साथ वितरित किए मास्क

बुलंदशहर, जेएनएन। जुर्माना वसूल करने के साथ-साथ पुलिस ने लोगों को मास्क वितरित भी किए।

मंगलवार को सीओ सुरेश सिंह के निर्देश में जेवर अड्डा चौराहा, पद्म सिंह गेट, जंक्शन मार्ग, रोडवेज स्टैंड, मूंडाखेड़ा चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूल किया। साथ ही जिन लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं थे। उन्हें मास्क भी वितरित किए। वहीं लोगों से अपील की कि वह घरों से बाहर निकलें तो मास्क और शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अभियान के दौरान 20 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया।

जुर्माना वसूला

अनूपशहर: प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 31 लोगों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों में मास्क लगाने को लेकर होड़ लग गई। पुलिस ने शिव चौक तथा बाजार में भी बिना मास्क के बैठे दुकानदारों पर जुर्माने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि मास्क को लेकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। कोरोना:::: बुलकुर-6..

स्टैंड पर बस से उतरने वालों की हुई कोरोना जांच

संवाद सहयोगी, खुर्जा: बस स्टैंड पर उतरने वालों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच की। इस दौरान तीन यात्री कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें बुलंदशहर एल-1 अस्पताल पहुंचाया गया। उधर जांच से रोडवेज स्टैंड पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कई यात्रियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और उनकी जांच कराई गई।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली में छह दिन का लाकडाउन लगाया गया है। जिसके बाद दिल्ली की कंपनियों में कार्य करने वाले कामगारों ने अपने घरों का रुख करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर खुर्जा में पुलिस-प्रशासन मंगलवार को पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया। नगर में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर काफी यात्री दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आने लगे, तो सूचना पर एसडीएम लवी त्रिपाठी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने रोडवेज बसों से बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जांच कराई। इस दौरान तीन यात्री कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें बुलंदशहर कोविड एल-1 अस्पताल के लिए भेज दिया गया। वहीं अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें छोड़ दिया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर कोरोना की जांच होने पर यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। कई यात्री को बस से उतरने के बाद टीम को देखकर भागने लगे। जिस पर टीम ने उन्हें पकड़ लिया और उसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई।

chat bot
आपका साथी