दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत दो पर मुकदमा

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष ने पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 11:21 PM (IST)
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत दो पर मुकदमा
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत दो पर मुकदमा

जेएनएन, बुलंदशहर। दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष ने पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रल्ला अकरबास निवासी धर्मेद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन ममता (26) वर्ष की शादी करीब सात वर्ष पहले गांव पंड्रावल निवासी तिलक सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुर भूप सिंह द्वारा विवाहिता से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। उनके द्वारा अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग की गई। जिसकी जानकारी ममता ने धमेंद्र को दी थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपित मारपीट और जान से मारने की धमकी विवाहिता को देते थे। काफी समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि अब सोमवार शाम ससुरालीजनों ने ममता की हत्या कर दी और उसके शव को घर के बाहर बरामदे के कुंदे से लटका दिया। जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पति तिलक सिंह और ससुर भूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी