दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से की मारपीट

खुर्जा क्षेत्र में दहेजलोभी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:09 PM (IST)
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से की मारपीट
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से की मारपीट

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र में दहेजलोभी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नरौरा थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी निवासी पूजा पुत्री नवाब सिंह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में एक मोटरसाईकिल और ढ़ाई लाख रुपये की मांग करते हुए आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी की। आरोप है कि बुधवार की शाम को भी उक्त लोगों ने उसके साथ अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने सारा मामला मायके पक्ष के लोगों को बताया। देरशाम मायके पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। मामले में पीड़िता ने पुलिस को पति सहित अन्य सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दहेज न देने पर महिला की गला दबा कर हत्या की कोशिश

चंद महीने पहले शादी के बाद गौतमबुद्ध नगर से यहां आई विवाहिता महिला को दहेज न देने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला के अनुसार स्वजनों द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर गला दबा कर उसकी हत्या तक करने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी निवासी शाहिस्ता की शादी सात महीने पहले यहां कोतवाली देहात के गांव गिनौरा शेख के रहने वाले बिलाल के साथ हुई थी। बताया कि, निकाह में उसके स्वजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, कितु ससुराली उससे संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाना शुरू कर दिया। हर बार स्वजनों को बुलवा कर दहेज मांगा जाने लगा। शाहिस्ता ने बताया कि जब ज्यादा ही परेशान किया जाने लगा तो उसने स्वजनों को भी बताना छोड़ दिया। इसी बात से नाराज ससुरालियों ने मारपीट कर गला दबा कर हत्या तक करने की कोशिश। शोर सुनकर जब पड़ोसी आए तो उसकी जान बच सकी। इसके बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली देहात विवेक शर्मा ने बताया कि शाहिस्ता की तहरीर पर बिलाल, उसकी बहन कनिज, पिता शकूर उसकी मां तथा शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी