दो लाख के लिए विवाहिता से मारपीट

दो लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों पर घर से भी निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:12 PM (IST)
दो लाख के लिए विवाहिता से मारपीट
दो लाख के लिए विवाहिता से मारपीट

जेएनएन, बुलंदशहर। दो लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों पर घर से भी निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर निवासी वसीमा ने बताया कि उसका निकाह भटियावाडा निवासी युवक के साथ हुआ है। पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दो लाख की मांग कर उसे प्रताड़ित करते है। पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन ससुरालिए संतुष्ट नही है। पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर मंगलवार की सुबह पति समेत अन्य ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा और दो लाख नही लेन पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपितों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट

संवाद सूत्र, खानपुर : थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर निवासी एक पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी के ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर दहेजलोभी ससुरालजनों ने उसकी बेटी को घर से निकाल दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर निवासी वीर सिंह ने स्थानीय पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी की शादी कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी टिकू पुत्र चरण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुरालजन एक मोटरसाइकिल व 50 हजार रुपये की खातिर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते आ रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों ने पीड़ित विवाहिता को घर से निकाल दिया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि विगत 20 जून को जब उसकी पुत्री घर में अकेली थी तभी उसका पति अपने बहन, बहनोई व उनके पुत्र के साथ घर पर आया और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। शोर सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों को देखकर सभी आरोपित मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी पति टिकू, उसकी बहन बबीता, बहनोई रामरतन व उनके पुत्र मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्होंने कहा..

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी खानपुर।

chat bot
आपका साथी