वैदिक मंत्रों के संग निकाली महायज्ञ यात्रा

जेएनएन बुलंदशहर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ यात्रा निकाली गई। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ करने की अपील की गई। जिससे वातावरण शुद्ध हो सके और कोरोना वायरस का प्रकोप भी कम हो सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:09 PM (IST)

वैदिक मंत्रों के संग निकाली महायज्ञ यात्रा
वैदिक मंत्रों के संग निकाली महायज्ञ यात्रा

जेएनएन, बुलंदशहर: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ यात्रा निकाली गई। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ करने की अपील की गई। जिससे वातावरण शुद्ध हो सके और कोरोना वायरस का प्रकोप भी कम हो सके।

सोमवार को गांधी मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर बल्देवाश्रम ये चलित महायज्ञ का आयेजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक विजेंद्र सिंह और आर्य समाज प्रशासक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा यज्ञ की वेदी में आहूतियां देते हुए किया। जिसके बाद यह यात्रा वैदिक मंत्रों के बीच ढोरी मोहल्ला, जंक्शन मार्ग, न्यूशिवपुरी कालोनी, वीर सावरकर नगर, मंदिर मार्ग, चमन विहार, सुभाष मार्ग समेत कई कालोनियों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से घरों में यज्ञ करने की अपील की। साथ ही उन्हें बताया कि यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। इसमें महेश क्रांति, विजय सोलंकी, बाबूलाल, विवेक आर्य, ललित आर्य, महेंद्र सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश, मनोज आर्य, अंकित आदि रहे।

ाहीदी दिवस :::

- दीवान सजाकर गुरु अर्जुन देव के बलिदान पर डाला प्रकाश

- लाल तालाब स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में हुआ आयोजन

बुलंदशहर : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज का सोमवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान लाल तलाब स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिघ सभा में दीवान सजाया गया। स्त्री सत्संग और हजूरी रागी जत्थे ने शबद कीर्तन करके संगत का निहाल किया।

विशेष दीवान में सुबह के समय नितनेम साहिब, सुखमणि साहब और अखंड साहिब का पाठ किया गया। स्त्री सत्संग द्वारा और हजूरी रागी जत्था भाई महेंद्र जीत सिंह ने शबद कीर्तन का गायन किया गया। उसके बाद अनंद साहिब के पाठ, अरदास एवं हुकुमनामा मुख्य ग्रंथी सलविदर सिंह ने लिया। सिघ सभा के सचिव कुलजीत सिंह अजमानी ने बताया कि धर्मगुरुओं ने अर्जुन देव महाराज के बलिदान पर पर भी प्रकाश डाला। समाप्ति पर प्रसाद का वितरण किया गया। छबील लगाकर संगत को ठंडा दूध पिलाया गया। आयोजन में सिघ सभा के दलजीत सिंह, राजीव सिंह, पिदर सिंह, जसविदर सिंह आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी