ब्लाक के 37 समूहों को स्वीकृत हुआ सवा दो करोड़ का ऋण

दानपुर ब्लाक में 37 महिला समूहों को रोजगार के लिए सवा दो करोड़ का ऋण स्वीकृत हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:54 PM (IST)
ब्लाक के 37 समूहों को स्वीकृत हुआ सवा दो करोड़ का ऋण
ब्लाक के 37 समूहों को स्वीकृत हुआ सवा दो करोड़ का ऋण

बुलंदशहर, जेएनएन। दानपुर ब्लाक में 37 महिला समूहों को रोजगार के लिए सवा दो करोड़ का ऋण स्वीकृत हो गया है। अब महिलाएं अब अपने दम पर रोजगार कर सकेंगी। महिलाओं को यह ऋण एक दिन में स्वीकृत हुआ है। जिससे जिले के नए 11 इन्टेसिव ब्लाकों में दानपुर ब्लाक को पहला स्थान मिला है। ब्लाक के एडीओ आइएसबी लोकचंद ने बताया कि ब्लाक में लगभग 350 समूह क्रियान्वित हैं। इनमें से कुछ समूह ऐसे हैं, जिन्होंने अपने दम पर उत्पादों के उद्योग खड़े कर दिए हैं। यह समूह कपड़े, दरी, मसाले, मास्क, काढ़ा, धूपबत्ती, लहंगा और पायदान जैसे उत्पाद बना रहे हैं। समूहों के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने समूहों को ऋण देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को क्रियान्वित करते हुए ब्लाक के 37 समूहों को ऋण स्वीकृत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक समूह को ऋण के रूप में छह लाख रुपये की धनराशि मिली है। जो समूहों के खाते में पहुंच गई है।

एकात्म मानवतावाद के प्रेणता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

गुलावठी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर महान विचारक, एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तेवतिया ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। इस दौरान विपिन गोयल, अमित अग्रवाल, शैलेश तेवतिया, राजीव सैनी, मन्नू पंडित, गौरव तेवतिया,हिमांशु सैनी, कुंवरपाल तेवतिया, अनुराग तोमर, गगन प्रजापति, कन्हैया सैनी, जितेंद्र कंसल आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी