छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

खुर्जा में छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया और उनसे नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं यातायात नियमों को लेकर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM (IST)
छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया और उनसे नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं यातायात नियमों को लेकर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

गुरुवार को कालिदी कुंज स्थित भारत विकास परिषद कन्या माध्यमिक विद्यालय में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में ग्रेट हाइट्स एकेडमी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित कराया गया। जिसके तहत छात्राओं को बताया कि यातायात के नियमों का पालन करने से ही हादसों से बचा जा सकता है। उन्हें बताया कि चार पहिया वाहन में सफर करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं और दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग करें। जिसके बाद छात्राओं के बीच यातायात नियमों को लेकर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं महिला सशक्तीकरण को लेकर संस्था द्वारा वेबीनार का आयोजन भी किया। इसमें अंजली शर्मा, लोकेंद्र कुमार, डा. सुमित चौधरी, सुरेंद्र मोहन, मदनपाल, तरुण, आकाश, प्रिस राठी आदि रहे। जल्द ही अभियान दिलाएगा महिलाओं को नई पहचान

अमर सिंह कालेज लखावटी में मिशन शक्ति के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने विचार व्यक्त कर नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।

गोष्टी में डा. दुष्यंत ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए नए मानक स्थापित करेगा। डा. भीष्म सिंह ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के प्रति धनात्मक भाव उत्पन्न करने में सहायक होगा साथ ही उनके स्वावलंबन और उत्थान के समस्त आयाम पर मदद करेगा। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. निशा चौधरी ने महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर विचार व्यक्त किए। कहा कि महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भर के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। योजना जल्द ही महिलाओं को एक नई पहचान दिलाएंगी।

chat bot
आपका साथी