रामघाट में मिला शव कुणाल का निकला

अनूपशहर में गांव अम्बा के छह वर्षीय बालक कु णाल का अपहरण कर हत्या के मामले में रामघाट के पास मिले बच्चे के शव को शुक्रवार को परिजनों ने पहचानने से इंकार कर दिया था। शनिवार को परिजनों ने रामघाट में मिले बच्चे के शव को कुनाल का बताकर आरोपितों में दो अन्य की संख्या बढ़ाने की बात पर शव का अंतिम संस्कार करने को सहमत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:58 PM (IST)
रामघाट में मिला शव कुणाल का निकला
रामघाट में मिला शव कुणाल का निकला

जेएनएन, बुलंदशहर। अनूपशहर में गांव अम्बा के छह वर्षीय बालक कु णाल का अपहरण कर हत्या के मामले में रामघाट के पास मिले बच्चे के शव को शुक्रवार को परिजनों ने पहचानने से इंकार कर दिया था। शनिवार को परिजनों ने रामघाट में मिले बच्चे के शव को कुनाल का बताकर आरोपितों में दो अन्य की संख्या बढ़ाने की बात पर शव का अंतिम संस्कार करने को सहमत हुए।

शनिवार को अम्बा निवासी मनोज पुत्र जयसिंह ने शुक्रवार को रामघाट के निकट रजवाहे में मिले शव की पहचान कु णाल के रूप में कर ली है। जबकि शुक्रवार को परिवार के किसी भी सदस्य ने शव कुनाल का स्वीकार नहीं किया था। इस बात को लेकर पुलिस के तमाम अधिकारी असमंजस में थे। शनिवार को दोबारा शव देखने की बात कहने के बाद परिजनों ने शव कु णाल का बता दिया। जिससे पुलिस को काफी राहत मिली। शव की पहचान के बाद कु णाल के परिजनों का कहना था कि वे कु णाल का अंतिम संस्कार तभी करेंगे, जब उसका अपहरण कर हत्या करने के सभी आरोपियों को पुलिस सम्बंधित धाराओं में जेल भेज देगी। पुलिस को जानकारी मिली कि गांव अम्बा के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पर प्रदर्शन करने आ रहे है, पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को मौके पर बुला लिया। गांव भी लगभग एक सौ लोग कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए। एसपी सिटी सुरेन्द्र तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पक्ष के कुछ लोगों को बुलाकर समझाया गया। अंत में पीड़ित पक्ष के लोग कु णाल के शव को बुलंदशहर से लाकर अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गए। कितु आरोपितों की संख्या में दो लोगों के नाम बढ़ाने की शर्त तय की गई। सीओ रमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को जेल भेजेगी।

chat bot
आपका साथी