किसानसभा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून प्रतियां जलाया

किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर किसानसभा के कार्यकर्ता ने गांव पवसरा गंगाहरी राजगढ़ी पिपाला शेखपुर गढ़वा आदि गांवों में कृषि कानूनों की प्रतियों का दहन किया गया। इस अवसर पर हिम्मत सिंह ने कहा कि हम सब सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:42 PM (IST)
किसानसभा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून प्रतियां जलाया
किसानसभा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून प्रतियां जलाया

जेएनएन, बुलंदशहर। किसान संयुक्त मोर्चा के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर किसानसभा के कार्यकर्ता ने गांव पवसरा, गंगाहरी, राजगढ़ी, पिपाला, शेखपुर गढ़वा आदि गांवों में कृषि कानूनों की प्रतियों का दहन किया गया। इस अवसर पर हिम्मत सिंह ने कहा कि हम सब सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी कृषि कानून पर बनाई उस कमेटी में वहीं लोग हैं जो उन कानूनों का समर्थन करते रहे है। सीताराम शर्मा ने कहा कि आंदोलनकारी किसान व उनके नेताओं ने उक्त समीति के सम्मुख पेश न होने का फैसला लेकर सही निर्णय लिया है। कानून वापसी न होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, सीताराम शर्मा, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, संजीव कुमार, रजत, महेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित किया। गन्ना भुगतान न होने पर भड़की भाकियू

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बकाया गन्ना भुगतान की मांग की। चार सूत्रीय ज्ञापन में उन्होंने गन्ना भुगतान, मक्का खरीद का लक्ष्य बढ़ाना, किसानों को दिल्ली जाने से रोक हटाने और बिजली की दरों को कम करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र जादौन ने बताया कि गत पेराई सत्र का वेव शुगर मिल पर 11 करोड़ रुपये बकाया है और ढाई माह वित्तीय पेराई सत्र को हो चला है लेकिन किसानों को भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट आन पड़ा है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य घोषित न होने की आड़ में दो चीनी मिलें किसानों को पुरानी दरों पर भी भुगतान नहीं कर रही हैं। जल्द भुगतान नहीं किया गया तो भाकियू महाशक्ति सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद अली भाटी, जीतन सेखावत, सुधीर चौधरी, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, बन्नी सिंह, आशा देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी