किसान मजदूर संगठन ने कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

खुर्जा में अरनिया थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में शनिवार दोपहर को किसान मजदूर संगठन पूरन के पदाधिकारियों ने कई मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांग जल्द पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:15 PM (IST)
किसान मजदूर संगठन ने कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
किसान मजदूर संगठन ने कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में अरनिया थाना क्षेत्र के ऊंचागांव में शनिवार दोपहर को किसान मजदूर संगठन पूरन के पदाधिकारियों ने कई मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांग जल्द पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी। किसान मजदूर संगठन पूरन के प्रदेश महासचिव ब्रहम सिंह राणा की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि टीएचडीसी द्वारा मनमानी की जा रही है। जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनकी भी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। नलकूप व्यवस्था पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। किसानों पर झूठे मुकदमें भी दर्ज कराकर उन्हें डराया जा रहा है। जिससे किसान परेशान है। जल्द ही उनकी इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। नहीं तो वह उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार श्यौतार सिंह को उन्होंने अपना मांग पत्र सौंपा और जल्द ही समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर रामपाल सिंह, हरि सिंह, रामजीलाल, प्रेमचंद, श्रीपाल, ध्रुव कुमार, बलवीर, दुर्गेश, ओमप्रकाश, रमेश, रामभूल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी बीज प्रजातियों की जानकारी

औरंगाबाद। भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा अगौता के शिव मंदिर परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी पूसा संस्थान नई दिल्ली के कृषि वैज्ञानिक डा. संजय सिंह ने किसानों को संस्थान की उपलब्धियां बताते हुए जैविक खाद और बीज प्रजातियों की जानकारी दी। शुक्रवार को गांव अगौता में आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. संजय सिंह ने किसानों को बताया कि जैविक और हरी खाद का खेती में प्रयोग करने से फसल की अच्छी पैदावार होती। इसके बाद उन्होंने बीज प्रजातियों के विषय में जानकारी दी। उधर, डा. आशीष गुप्ता ने किसानों को रबी सीजन की फसल गेंहू, सरसों चना, जौ की फसलों में लगने वाले रोग व उनसे बचाव करने के बारे में बताया और जमीन के पोषक तत्व बढ़ाने के विषय में जानकारी दी। डा. महेश कुमार राव ने किसानों से अधिक से अधिक वृक्ष रोपण करने की सलाह दी। जिससे हमारे देश का पर्यावरण शुद्ध बना रहे। गोष्ठी में डा. सुबोध सिन्हा, दीपक चौहान, योगेन्द्र चौहान, धर्मपाल सिंह, सचिन चौहान, साकेत सिंह, कुशवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जाकिर खान, बिजेन्द्र सिंह, मुकेश सैनी, प्रीतम सिंह, सुबोध कुमार आदि सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी