गंगा स्नान के चलते दिनभर लगा रहा जाम

गंगा स्नान पर्व के चलते नगर के सभी मार्गो पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। गुरूवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाटों व मेलों में जाने का सिलसिला शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 10:25 PM (IST)
गंगा स्नान के चलते दिनभर लगा रहा जाम
गंगा स्नान के चलते दिनभर लगा रहा जाम

बुलंदशहर, जेएनएन। गंगा स्नान पर्व के चलते नगर के सभी मार्गो पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। गुरूवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाटों व मेलों में जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके चलते मार्गो पर वाहनों की संख्या अधिक होने से नगर के सभी मार्गो पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं जाम खुलवाने के लिए नगर के सभी मार्गो व चौराहों पर पुलिसकर्मी लगातार मशक्कत करते रहे। कुछ मार्ग पर तो श्रद्धालुओं को जाम लगने के कारण तमाम कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी चंद्रसेन सिंह ने बताया कि गंगा स्नान पर्व पर नगर में जाम की समस्या न हो इसलिए सभी मार्गो व चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी नगर में पैदल गश्त भी कर रहे है। स्याना में लगने वाले दीपावली मेले में पसरा सन्नाटा

स्याना : नगर में लगने वाले दीपावली मेले में गंगा स्नान पर्व के चलते पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। जिस कारण मेले में अधिकांश दुकानदारों ने अपनी दुकानों को समेटना शुरू कर दिया है। जबकि शेष बची दुकानों के दुकानदार गुरूवार को दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। मेले के ठेकेदार लियाकत अली ने बताया कि गंगा स्नान पर्व पर गढ़मुक्तेश्वर में बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। गंगा घाट पर मेला लगभग दो सप्ताह चलता है। वहीं नगर-क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होने के लिए सप्ताह भर पहले ही चले जाते है। जिस कारण नगर में लगने वाले दीपावली मेले में लोगों की संख्या काफी कम हो जाती है। इस लिए नगर में लगने वाले मेले से भी दुकानदार अपनी दुकानों व झूलों को समेट कर गढ़ मेले में चले जाते है। बताया कि एक-दो दिनों में नगर से मेला समाप्त हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी