कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

श्री श्याम सखा युवा मंडल की ओर कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राज राजेश्वर मंदिर स्थित कथा स्थल पर आकर आकर संपन्न हुई। वृंदावन से पधारे का‌िर्ष्ण विजय कृष्ण महाराज ने श्रीमद् भागवत का श्रवण करते हुए धुंधकारी के प्रेतयोनि में जाने एवं गौकर्ण के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:25 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

बुलंदशहर, जेएनएन। श्री श्याम सखा युवा मंडल की ओर कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री राज राजेश्वर मंदिर स्थित कथा स्थल पर आकर आकर संपन्न हुई। वृंदावन से पधारे का‌िर्ष्ण विजय कृष्ण महाराज ने श्रीमद् भागवत का श्रवण करते हुए धुंधकारी के प्रेतयोनि में जाने एवं गौकर्ण के प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।

सोमवार को बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में मंडल के सदस्य और भक्तजन भजन कीर्तन नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा भी की। राज राजेश्वर मंदिर में कलशयात्रा का विश्राम हुआ। कथा का श्रवण करते हुए कथा व्यास ने बताया कि ज्ञान-वैराग्य के बिना भक्ति अपूर्ण है। हिदू धर्मग्रंथों के अनुसार मनुष्य पर तीन प्रकार के पितृ, देव और ऋषि ऋण प्रमुख माने गए हैं। इनमें पितृ ऋण सर्वोपरि है। पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पितृ-दोष से मुक्ति मिलती है। मंडल सदस्य संजय गोयल ने बताया कि कथा में मुख्य यजमान शशांक गांगुली एवं श्वेता गांगुली रहे। कलश यात्रा में स्वाति गांगुली, लक्ष्मी राजपूत, सोनिया शर्मा, अनीता गोयल, मोनिका शर्मा, अतुल कृष्णदास, विकास अग्रवाल, नितिन शर्मा आदि ने शामिल होकर धर्मलाभ उठाया। तीन अक्टूबर तक कथा का आयोजन होगा। चार अक्टूबर को हवन एवं भंडारा करके कथा का विश्राम कराया जाएगा। शांति भंग में एक गिरफ्तार

अहमदगढ़। थाना पुलिस ने शराब पीकर आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज करने के आरोप मे क्षेत्र के गांव भैलई निवासी सतेंद्र को गांव से गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में उसका चालान किया है।

chat bot
आपका साथी