स्टीमर पर सवार होकर डीएम ने जानीं गंगा परियोजना की सच्चाई

जेएनएन बुलंदशहर नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजघाट में गंगा किनारे चल रही 840 मीटर की कटान निरोधक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी रविद्र कुमार सिंह ने परियोजना का जायजा लिया तथा गंगा किनारे के लगभग 1 किलोमीटर तक पैदल व शेष 1 किलोमीटर स्टीमर में सवार होकर निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:20 PM (IST)
स्टीमर पर सवार होकर डीएम ने जानीं गंगा परियोजना की सच्चाई
स्टीमर पर सवार होकर डीएम ने जानीं गंगा परियोजना की सच्चाई

जेएनएन, बुलंदशहर:

नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजघाट में गंगा किनारे चल रही 840 मीटर की कटान निरोधक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी रविद्र कुमार सिंह ने परियोजना का जायजा लिया तथा गंगा किनारे के लगभग 1 किलोमीटर तक पैदल व शेष 1 किलोमीटर स्टीमर में सवार होकर निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बुधवार को दोपहर बाद कटान निरोधक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने मौके पर चल रहे कार्य का अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम बिलोना की सीमा तक जंगल के रास्ते पैदल निरीक्षण किया तथा उसके बाद स्टीमर में सवार होकर चल रही परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात गंगा घाट पर ही समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम नयाबांस के पास गंगा परियोजना के पीछे की ओर कटान कर रही है। जिससे परियोजना को नुकसान हो सकता है। इसलिए ग्राम नयाबांस के समीप लगभग 500 मीटर तक इस परियोजना को बढ़ाये जाने के निर्देश ऊपरी गंगा नहर मेरठ अधिशासी अभियंता द्रोन कुमार को दिए। मौके पर मौजूद सिचाई विभाग , नरौरा के एस डी ओ जुल्फिकार खान को निर्देश दिए कि परियोजना की सीमा से पहले गंगा में एक डायवर्सन पॉइंट बनाया जाए तथा गंगा किनारे के गांव में तट बंधों को ठीक कराया जाए एवं बाढ़ चौकियों की स्थापना की जाए। विद्युत विभाग के एक्स ई इन को निर्देश दिए कि गंगा किनारे के खम्बों एवं ढीले तारों को दुरुस्त किया जाए। पी डब्ल्यू डी को निर्देश दिए कि गंगा किनारे के गांव में संपर्क मार्गों को ठीक किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को सांप काटे जाने के इंजेक्शन की उपलब्धता करने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम मोनिका सिंह, तहसीलदार डिबाई राजकुमार भास्कर, विभिन्न विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी