कोविड एल-1 जहांगीराबाद अस्पताल का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

जेएनएन बुलंदशहर नगर के सरकारी अस्पताल में 14 बेडों के एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने शासन द्वारा नियुक्त की गईं नोडल अधिकारी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:07 PM (IST)
कोविड एल-1 जहांगीराबाद अस्पताल का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
कोविड एल-1 जहांगीराबाद अस्पताल का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

जेएनएन, बुलंदशहर: नगर के सरकारी अस्पताल में 14 बेडों के एल-1 श्रेणी के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने शासन द्वारा नियुक्त की गईं नोडल अधिकारी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जाय•ा लिया और अस्पताल के स्टाफ को सतर्कता बरतने सहित दिशा निर्देश भी दिए।

नगर स्थित सीएचसी में 14 बेडों का एल-1 वार्ड अलग बनाया गया था। जिसमें लक्षणयुक्त कोरोना संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा हैं। मंगलवार को शासन द्वारा जनपद बुलंदशहर के लिए नियुक्त की गईं नोडल अधिकारी ऋतु माहेश्ववरी ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एडीएम रविन्द्र कुमार व सीएमओ भवतोष शंखधर सहित इस एल-1 अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशीष मुदगल से एल-1 वार्ड की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। अस्पताल में कोविड मरीजों को खाने की उपलब्धता के बारे में भी नोडल अधिकारी ने सीएचसी प्रभारी से जानकारी ली। कोविड मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन को ही खाना उपलब्ध कराने के निर्देश भी नोडल अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने दिए हैं। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में आने वाले मरी•ाों का विवरण व कोविड सम्बन्धी जानकारी के लिए बनाई गई पंजिका का अवलोकन भी किया। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जा रही दवाई की किट के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही नोडल अधिकारी ने कोविड एल-1 में ड्यूटी पर लगे चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिये। इस दौरान अनूपशहर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव सक्सेना, पालिकाध्यक्ष डॉ सूरजभान माहुर आदि भी मौजूद रहें। इन्होंने कहा..

नोडल अधिकारी व डीएम के औचक निरीक्षण में एल 1 अस्पताल में साफ सुथरा मिला । डीएम व नोडल अधिकारी द्वारा एल 1 अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाने की व्यवस्था व प्रचार प्रसार के दिशा निर्देश मिले हैं।

डॉ आशीष मुदगल, चिकित्सा अधिकारी सीएचसी जहांगीराबाद।

chat bot
आपका साथी