कृषि निवेश मेले में किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण व कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं व उन्नत खेती के लिए आवश्यक जानकारियां दीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:39 AM (IST)
कृषि निवेश मेले में किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी
कृषि निवेश मेले में किसानों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी

जेएनएन, बुलंदशहर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण व कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं व उन्नत खेती के लिए आवश्यक जानकारियां दी।

खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कृषि निवेश मेले में कृषि विशेषज्ञ नरेश कुमार शर्मा ने मृदा परीक्षण का तरीका व उसके लाभ के विषय में जानकारी देते हुए वैज्ञानिक संस्तुति के आधार पर खाद व उर्वरक प्रयोग करने की जानकारी दी। मवासी सिंह ने रबी फसलों को कीट पतंगों व रोगों से बचाने के जैविक तरीके, फसल चक्र व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराया। विषयवस्तु विशेषज्ञ ओपी सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि यंत्रों पर अनुदान, सोलर पंप योजना आदि से किसानों को अवगत कराया। श्रीकांत शर्मा ने किसानों को जैविक खेती के विषय में बताया। मेले में एडीओ भोपाल सिंह, एसएमएस वीरपाल सिंह, कविंद्र सिंह, मनवीर सिंह, रवीश कुमार, राजकुमार, कुशलपाल, लोकेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह व सतेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे। कैंसर जांच शिविर में 80 मरीजों का चेकअप

इनरव्हील क्लब खुर्जा के सहयोग से गांधी रोड स्थित डा. रामकृष्ण कंसल क्लीनिक पर शनिवार को ओरल कैंसर जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें अलीगढ़ से टाटा हास्पिटल, मुंबई से ट्रेंड ओरल सर्जन डा. रचित माथुर व डा. रुचि कंसल डेंटल सर्जन के मरीजों की जांच की। शिविर में 80 मरीजों का परीक्षण किया गया। साथ ही मरीजों को सुपारी, गुटखा, तंबाकू आदि से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और इनसे होने वाले रोगों के इलाज के बारे में बताया। शिविर में लोगों की भीड़ लगी रही। शिविर का संचालन डा. शोभित कंसल ने किया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब अध्यक्षा तनुजा चौधरी, ऊषा गुप्ता, पूनम बंसल, सुलेखा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी