आद्रता में इजाफा, चढ़ता पारा नीचे आया

हवा की दिशा बदलने से पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। ऐसे में कल तक जिले में जहां दिन में धूप खिल रही थी वहीं आज सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। आद्रर्ता में इजाफा हो गया है और चढ़ता पारा नीचे गिरने लगा है। सुबह-शाम कोहरे की चादर सड़कों पर बिछ गई है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और इसी तरह ठंडा मौसम बना रहने की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:11 PM (IST)
आद्रता में इजाफा, चढ़ता पारा नीचे आया
आद्रता में इजाफा, चढ़ता पारा नीचे आया

बुलंदशहर, जेएनएन। हवा की दिशा बदलने से पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। ऐसे में कल तक जिले में जहां दिन में धूप खिल रही थी, वहीं आज सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। आद्रर्ता में इजाफा हो गया है और चढ़ता पारा नीचे गिरने लगा है। सुबह-शाम कोहरे की चादर सड़कों पर बिछ गई है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और इसी तरह ठंडा मौसम बना रहने की संभावना जताई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम पारा दो डिग्री नीचे आया तो न्यूनतम में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम छह डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर में कुहासा छाया रहा। सूर्यदेव भी अपनी चकम नहीं बिखेर सके। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। वहां बर्फबारी भी पड़ रही है। पूर्वी-दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वीं दिशा से हवा चल रही है। हालांकि हवा की रफ्तार फिलहाल कम है, लेकिन अधिकतम सापेक्षी आद्रर्ता 90-95 फीसद और न्यूनतम 65-70 फीसद तक पहुंच रही है। तापमान में गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान आठ से छह डिग्री तक और न्यूनतम 20-18 सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। ऐसे में आने वाले दो दिनों तक सुबह-शाम कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। सात से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और इसके बाद फिर हवा की गति कम होने की संभावना रहेगी। इससे सर्द मौसम बना रहने का अहसास होगा।

chat bot
आपका साथी