स्वस्थ्य रहना है तो सुबह टहलना कर दें बंद, एक्यूआई 339

जिले की आबोहवा प्रदूषण की गिरफ्त में है। हवा में सूक्ष्म कणों के साथ रसायनों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सुबह और शाम खुले में निकलना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में बिना मास्क घर से न निकलें। साथ ही सुबह के समय टहलने के बजाए घर पर व्यायाम कर सुरक्षित रहें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 11:17 PM (IST)
स्वस्थ्य रहना है तो सुबह टहलना कर दें बंद, एक्यूआई 339
स्वस्थ्य रहना है तो सुबह टहलना कर दें बंद, एक्यूआई 339

जेएनएन, बुलंदशहर। जिले की आबोहवा प्रदूषण की गिरफ्त में है। हवा में सूक्ष्म कणों के साथ रसायनों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सुबह और शाम खुले में निकलना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में बिना मास्क घर से न निकलें। साथ ही सुबह के समय टहलने के बजाए घर पर व्यायाम कर सुरक्षित रहें।

एनजीटी के निर्देशों पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन तमाम प्रयास कर रहा है, लेकिन बुलंदशहर रेड जोन से बाहर नहीं निकल पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार ही बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को एक्यूआई 339 पर तो पहुंचा, मगर खतरा कम नहीं हुआ है। हवा में रसायनिक कणों की संख्या बढ़ने के कारण प्रदूषण का यह स्तर लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है। वहीं सांस, दमा और गले की बीमारी से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ रही है।

- कूड़ा-करकट जलाने से बढ़ा प्रदूषण

फसल अवशेष और कूड़ा-करकट जलाने पर जिला प्रशासन लगातार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रहा है। इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं। लगातार लोगों द्वारा कूड़ा और फसल अवशेष जलाने से ही बुलंदशहर की हवा खराब हो रही है। - वाहन के धुएं से बढ़े रसायनिक कण

सड़कों पर काला धुआं फेंकते हुए दौड़ रहे पुराने वाहन भी प्रदूषण का कारण बन रहे हैं। इसके चलते हवा में जहरीले कणों की संख्या बढ़ रही है। जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।

इन्होंने कहा-----

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कूड़ा-करकट और फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।

- मनोज कुमार सिघल, एडीएम वित्त एवं राजस्व

chat bot
आपका साथी