सरकारी स्कूल में शिक्षक का अभाव देखना है, तो इछावरी गांव जाइए ..

दानपुर ब्लाक के इछावरी गांव के उच प्राथमिक विद्यालय में केवल एक अध्यापक तैनात है। यहां पढ़ने वाले बचों की संख्या 166 है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में शिक्षा की बिगड़ती तस्वीर को को संभालने व व्यवस्था सुधारने को कोई प्रयास नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:01 PM (IST)
सरकारी स्कूल में शिक्षक का अभाव देखना है, तो इछावरी गांव जाइए ..
सरकारी स्कूल में शिक्षक का अभाव देखना है, तो इछावरी गांव जाइए ..

बुलंदशहर, जागरण टीम। दानपुर ब्लाक के इछावरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में केवल एक अध्यापक तैनात है। यहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 166 है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में शिक्षा की बिगड़ती तस्वीर को को संभालने व व्यवस्था सुधारने को कोई प्रयास नहीं किया गया है। अनदेखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो साल बाद भी स्कूल को दूसरा अध्यापक नहीं मिला है। स्कूल में रोजाना 140 बच्चे पढ़ने आते हैं। इन्हें पढ़ाने का जिम्मा केवल अध्यापक निहाल सिंह पर है। वह स्कूल की व्यवस्था संभाले हैं। निहाल सिंह ने अधिकारियों से शिक्षक की तैनाती को कहा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गिरती शिक्षा व्यवस्था से अभिभावक परेशान हैं। विद्यालय में तैनात निहाल सिंह बैठक में जाने पर विद्यालय शिक्षक विहीन हो जाता है। देहात में कई सरकारी स्कूलों की व्यवस्था ऐसी ही है। अधिकारी भी स्कूलों का निरीक्षण नहीं करते। इससे शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।

एकल विद्यालय की संख्या में आई गिरावट

दानपुर ब्लाक अध्यापकों की कमी से सदैव जूझता रहा है। इस ब्लाक को मिलने वाले अध्यापक जिले के अधिकारियों से सांठगांठ करके अपनी तैनाती मनचाहे विद्यालयों में करा लेते हैं। विद्यालय शिक्षक विहीन हो जाते हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इस बार नए अध्यापक आने से ब्लाक में एकल विद्यालयों की संख्या कुछ कम हुई है। ब्लाक में अब कुछ ही विद्यालय एकल की स्थिति में रहे गए हैं। अध्यापक को लेकर सर्वाधिक खराब स्थिति नगला दानसहाय, नगला गिल्ली और इछावरी गांव की है।

इन्होंने कहा..

मैं ब्लाक में अतिरिक्त प्रभार पर हूं, मुझे जानकारी नहीं है। जानकारी करके समस्या का समाधान अवश्य कराया जाएगा।

-मोहम्मद अजहरे आलम बीईओ।

chat bot
आपका साथी