'मुंह सी के अब जी न पाऊंगी'..

परिषदीय स्कूलों में बचों को मीना के किरदार से प्रेरित किया गया। मीना का जन्मदिन मनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें बचों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांधा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:55 PM (IST)
'मुंह सी के अब जी न पाऊंगी'..
'मुंह सी के अब जी न पाऊंगी'..

बुलंदशहर, जेएनएन। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मीना के किरदार से प्रेरित किया गया। 'मीना' का जन्मदिन मनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांधा। शिक्षिकाओं ने जागरूकता परक संदेश देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया।

सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नोसाना के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ 'मीना' जन्मदिन पर बच्चों ने धमाल मचाया। इसमें बच्चों को 'मीना' की कहानी सुनाई। बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर लघु नाटिका का मनोहारी मंचन किया। 'मीना' का गीत 'मुंह सी के अब जी न पाऊंगी' प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रंगीन टोपियां लगाकर कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका सुनीता सोलंकी ने 'मीना' मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार सदर ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल नोसना, सिकंदराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनपेड़ा, फतेहपुर मकरदंदपुर, अरनिया, खुर्जा, पहासू आदि क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में 'मीना' के जन्मदिन की धूम रही।

छात्र संसद में छात्राओं को दिलाई शपथ

शिकारपुर। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज में छात्र संसद की शपथ दिलाई गई। जिन छात्रों को शपथ दिलाई गई उनमें ललिता, निधि चौधरी, सिया, डिपल, सना, प्रीति एवं श्वेता को क्रमश: प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सेनापति, उप सेनापति, मंत्री एवं उप मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह ने छात्र संसद के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र संसद के पदाधिकारी सभी विभागों के कार्यों के लिए सुचारू रूप से क्रियान्वित रहेंगे। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन बिदु चौधरी ने किया। इस मौके पर मुकेश चंद शर्मा आदि ने विचार प्रकट किए।

chat bot
आपका साथी