पति ने धोखे से की शादी, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने और पति पर शादीशुदा होते हुए भी धोखे से उससे शादी करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:50 PM (IST)
पति ने धोखे से की शादी, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
पति ने धोखे से की शादी, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म करने और पति पर शादीशुदा होते हुए भी धोखे से उससे शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नन्दोई ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ वक्त पहले उसकी शादी नगर के ही एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे मालूम चला कि पति पहले से ही शादीशुदा है। उसके द्वारा विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले नंदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने ससुरालीजनों को घटना की जानकारी दी, कितु कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में उसे ससुराल में अकेले देखकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ससुर ने किसी को कुछ बताने पर हत्या कर देने की धमकी भी दी। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति, ससुर और नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

शराब तस्कर गिरफ्तार

अहमदगढ़। थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब रखने के आरोप में क्षेत्र के गांव भैलई निवासी राहुल को पुलिस ने सोमवार सुबह गश्त के दौरान गांव के ही गेट के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 16 पव्वा देसी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा में उसका चालान किया है।

chat bot
आपका साथी