घंटों लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही

खुर्जा में जेवर अड्डा समेत कई मार्गों पर गुरुवार को जाम लगा रहा। जिस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ जेवर अड्डा चौराहे पर जाम में काफी देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:00 AM (IST)
घंटों लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही
घंटों लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में जेवर अड्डा समेत कई मार्गों पर गुरुवार को जाम लगा रहा। जिस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ जेवर अड्डा चौराहे पर जाम में काफी देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही।

खुर्जा नगर में फुटपाथ पर कब्जा और वाहन पार्किंग नहीं होना जाम का मुख्य कारण है। जाम की समस्या को लेकर लोगों द्वारा कई बार शिकायतें की गईं, तो बीते वर्ष नगरपालिका द्वारा अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था दो-तीन स्थानों पर कराई गई, लेकिन वहां पर भी लोगों ने वाहनों को खड़ा नहीं किया। जिस कारण धीरे-धीरे जंक्शन और तहसील मार्ग पर बनीं अस्थाई पार्किंग फिर से दुकानदारों के कब्जे में गुम हो गई। यहीं कारण है कि खुर्जा नगर में आए दिन जाम लगा रहता है। गुरुवार को सुबह कबाड़ी बाजार चौराहा, सुभाष मार्ग, जेवर अड्डा, जंक्शन मार्ग और तहसील मार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में व्यस्त दिखाई दिए। वहीं जंक्शन मार्ग पर जाम के दौरान करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बताया गया कि एंबुलेंस गांव टेना से मरीज को लेकर बुलंदशहर जा रही थी।

chat bot
आपका साथी