नेहरूपुर बना नया हॉटस्पॉट, गलियां की गई सील

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नेहरूपुर गांव हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित हो ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:11 PM (IST)
नेहरूपुर बना नया हॉटस्पॉट, गलियां की गई सील
नेहरूपुर बना नया हॉटस्पॉट, गलियां की गई सील

बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नेहरूपुर गांव हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित हो गया और गांव की कई गलियों को बल्लियां लगाते हुए सील कर दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

शनिवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव नेहरूपुर में रेंडम सेंपलिग कराई गई थी। जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए। साथ ही 15 लोगों को चिहित करते हुए उन्हें क्वारंटाइन किया गया। उधर जानकारी होने पर रविवार सुबह खुर्जा ब्लाक के अधिकारी टीम के साथ गांव में पहुंच गए। जहां उन्होंने गांव की कई गलियों को बांस-बल्लियां लगाते हुए सील कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि उनका गांव हॉट स्पॉट घोषित हो चुका है। कोई भी व्यक्ति सील हुए क्षेत्र से बाहर निकल कर नियमों का उलंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया।

chat bot
आपका साथी