आक्सीजन के लिए हास्पिटल संचालक डीएम को सौंपा 19.60 लाख का चेक

कोविड में आक्सीजन की कमी से आये दिन मर रहे लोगों को देख सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित एक निजी हास्पिटल संचालक ने बड़ा दिल दिखाते हुए हाथ आगे बढ़ाया है। हास्पिटल संचालक ने आक्सीजन की कमी दूर करने को संसाधन जुटाने को जिलाधिकारी को 19.60 लाख रुपये का चैक सौंपा है। इससे नगर क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल में आक्सीजन की किल्लत जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:50 PM (IST)
आक्सीजन के लिए हास्पिटल संचालक डीएम को सौंपा 19.60 लाख का चेक
आक्सीजन के लिए हास्पिटल संचालक डीएम को सौंपा 19.60 लाख का चेक

बुलंदशहर, जेएनएन। कोविड में आक्सीजन की कमी से आये दिन मर रहे लोगों को देख सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित एक निजी हास्पिटल संचालक ने बड़ा दिल दिखाते हुए हाथ आगे बढ़ाया है। हास्पिटल संचालक ने आक्सीजन की कमी दूर करने को संसाधन जुटाने को जिलाधिकारी को 19.60 लाख रुपये का चैक सौंपा है। इससे नगर क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल में आक्सीजन की किल्लत जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है।

नगर क्षेत्र के बाजार माधोदास स्थित दीक्षित हास्पिटल का संचालन डॉक्टर प्रदीप दीक्षित कई वर्षों से करते आ रहे हैं। चिकित्सक के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी वह लोगों की सहायता करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मरीज आक्सीजन की कमी से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। संपन्न लोग किसी तरह से निजी हास्पिटल में उपचार करा रहे हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि मौजूदा समय में आक्सीजन की बड़ी समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए ही उनके दिमाग में नगर क्षेत्र स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट 45 एलपीएम की व्यवस्था में आर्थिक सहयोग कराने का विचार आया। जिसके बाद डॉक्टर प्रदीप दीक्षित ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार से संपर्क किया। इस पर जिलाधिकारी ने अपनी सहमति दी। जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को महामारी में जनमानस के कल्याण के लिए 19.60 लाख की धनराशि का चैक आपूर्तिकर्ता फर्म के नाम से सौंप दिया। इसके लिए जिलाधिकारी ने महामारी में सहयोग करने के लिए डाक्टर प्रदीप दीक्षित को धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी