संक्रमित होने के बाद भी नहीं मानी हार, दिन रात कर रहे सेवा

जेएनएन बुलंदशहर कोरोना काल में कुछ सरकारी कर्मचारी मरीजों के लिए मसीहा बनकर उतरे हैं। उन्होंने इस महामारी में अपना फर्ज बखूबी निभाया है। मरीजों की सेवा के लिए इन कर्मचारियों ने अपने परिवार की भी चिता नहीं की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:14 PM (IST)
संक्रमित होने के बाद भी नहीं मानी हार, दिन रात कर रहे  सेवा
संक्रमित होने के बाद भी नहीं मानी हार, दिन रात कर रहे सेवा

जेएनएन, बुलंदशहर: कोरोना काल में कुछ सरकारी कर्मचारी मरीजों के लिए मसीहा बनकर उतरे हैं। उन्होंने इस महामारी में अपना फर्ज बखूबी निभाया है। मरीजों की सेवा के लिए इन कर्मचारियों ने अपने परिवार की भी चिता नहीं की। कई बार संक्रमित होने के बाद भी मरीजों की सेवा में जुटे हैं। अस्पताल पर तैनात पुरुष स्टाफ नर्स मनोज कुमार पिछले माह संक्रमित हो हो गए थे। इस दौरान उनकी हालत बेहद खराब रही। चिकित्सक भी उनकी तबियत को लेकर बेहद परेशान थे। अंत में उन्होंने उचित उपचार एवं संयम के जरिए संक्रमण को मात दी, और लगभग एक सप्ताह पूर्व स्वस्थ हो गए। स्वस्थ होते ही उन्होंने फिर से मरीजों की सेवा शुरू कर दी है। डा. हरेंद्र कुमार संक्रमित होने के बाद सिस्टम की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहें हैं। लेब टैक्नीशियन राकेश कुमार कई बार संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद उनके द्वारा मरीजों की जांच लगातार की जा रही है। अस्पताल के कर्मचारी अजीत कुमार और दो एएनएम भी संक्रमित होने के बाद लोगों को वैक्सीन लगवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अस्पताल के नोडल अधिकारी डा. नवल किशोर का पूरा परिवार बीमारी से जूझ रहा है। इसके बाद भी उन्होंने इमरजेंसी में मरीजों की सेवा बंद नहीं की है। डा. नवल किशोर कहते हैं कि इन कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत ही जिले पर दानपुर ब्लाक का नाम पहले स्थान पर चल रहा है। ब्लाक में मरीजों की संख्या बेहद कम है।

गरीब संक्रमितों का खर्च उठाएगी भारत विकास परिषद

बुलंदशहर : भारत विकास परिषद गौरव के पदाधिकारियों की एक बैठक कलश होटल में आयोजित की गई। अध्यक्षता अनिल महेश्वरी और संचालन राकेश मित्तल ने किय। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना काल में ऐसे परिवार को स्वजन का अंतिम संस्कार कराने और संक्रमित की दवाइयों का खर्च उठाने में असक्षम हैं। ऐसे परिवारों की मदद भारत विकास परिषद गौरव करेगा। बैठक में सुरील रामा, रविकांत अग्रवाल, संजय बिसारिया, मुकुटलाल, दिनेश गोयल, बलराम और विजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी