करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार रहे गुलजार

खुर्जा में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर नगर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुहागिनों ने बाजार में चूड़ी कंगन समेत सुहाग की सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:09 PM (IST)
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार रहे गुलजार
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजार रहे गुलजार

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर नगर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुहागिनों ने बाजार में चूड़ी, कंगन समेत सुहाग की सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।

शनिवार शाम को करवाचौथ की पूर्व संध्या पर नगर के बाजार गुलजार दिखाई दिए। नगर के बजाजा बाजार, बिदा वाला चौक, पदम सिंह गेट, गांधी मार्ग, सुभाष मार्ग, ढ़ोरी मोहल्ला, नई बस्ती, पहासू अड्डा आदि स्थानों पर दुकानों में महिलाएं खरीदारी करती हुई नजर आई। महिलाओं ने सबसे अधिक चूड़ी, कंगन और कपड़ों की खरीदारी की। इसके अलावा सर्राफा बाजार और साड़ियों की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। वहीं मेहंदी सेंटर से लेकर ब्यूटी पार्लर तक काफी भीड़भाड़ रही। ब्यूटी पार्लरों में कई घंटों के इंतजार के बाद महिलाओं का सजने-संवरने के लिए नंबर आया। ब्यूटी पार्लरों के अलावा महिलाओं के हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए नगर में जगह-जगह महिलाएं भी घूमती हुई दिखाई दी। उधर करवाचौथ के चलते नगर के अधिकांश बाजार भी जाम की गिरफ्त में नजर आए।

करवाचौथ आज, बाजार में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

डिबाई। करवाचौथ की तैयारी को लेकर बाजार में महिलाओं की चहल पहल रही। कपड़ा बाजार, सर्राफा बाजार सहित चूड़ियां व सौंदर्य का सामान बेचने वाले लोगों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान बाजार में जाम की भी स्थिति बनी रही। रविवार को करवाचौथ पर्व होने के कारण शनिवार दोपहर बाजार में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। महिलाओं ने बड़ा बाजार स्थित कपड़ा मार्केट, मीना बाजार, घंटा घर चौक सर्राफा बाजार में पहुंचकर खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं ने सौंदर्य संबंधी सामान से लेकर साड़ी, कपड़े एवं गहनों की खरीदारी की। बड़ा बाजार में स्थित कपड़ा व्यापारी गोपाल वाष्र्णेय ने बताया कि दुकान पर खरीदारी को लोग पहुंच रहे हैं। त्योहार को लेकर बाजार में भीड़भाड़ अधिक है। बाजार में भीड़भाड़ होने के कारण नगर के बड़ा बाजार, घंटा घर चौक, होली गेट में दो पहिया वाहनों के चलते कई बार जाम की स्थिति बनी रही।

chat bot
आपका साथी