जीआरपी-आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन पर की चेकिग

खुर्जा में 26/11 हमले की बरसी के ²ष्टिगत जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने विशेष सतर्कता बरती। साथ ही शाम तक रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर रूकने वाली ट्रेनों में भी चेकिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:53 PM (IST)
जीआरपी-आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन पर की चेकिग
जीआरपी-आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन पर की चेकिग

बुलंदशहर, जागरण टीम। खुर्जा में 26/11 हमले की बरसी के ²ष्टिगत जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने विशेष सतर्कता बरती। साथ ही शाम तक रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिग अभियान चलाया गया। स्टेशन पर रूकने वाली ट्रेनों में भी चेकिग की गई।

खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर शुक्रवार सुबह से ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए। उनके द्वारा प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन के एंट्री द्वार आदि पर गश्त की। साथ ही उनके द्वारा पूरे स्टेशन परिसर में चेकिग अभियान चलाया। सुबह के समय रुकने वाली ट्रेनों में भी चेकिग की गई। इसके साथ ही पार्सल घर, वेटिग हाल, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म पर आने वाले यात्रियों के बैग की भी चेकिग की गई। वहीं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से कहा कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु दिखाई देती है, तो वह उसके संबंध में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को सूचित करें। जीआरपी प्रभारी जवाहर शर्मा ने बताया कि 26/11 हमले को ²ष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

बीबी नगर। यातायात माह के अन्तर्गत थाना पुलिस ने छात्रों को सुरक्षात्मक यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया तथा नियमों के अनुपालन के लिए जागरूक किया। एसएसआइ महिपाल सिंह ने स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके अनुपालन के लिए प्रेरित किया। दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षित यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए महिपाल सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक लाइट व संकेतक की जानकारी दी। दोपहिया व चौपहिया वाहनों के विषय में आवश्यक जानकारियां देते हुए उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट की उपयोगिता व अनिवार्यता के विषय में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त महिपाल सिंह ने छात्रों को दो पहिया व चौपहिया वाहनों के लिए गति सीमा व निर्धारित क्षमता के अनुसार सवारियों के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का स्वयं पालन करने व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।

chat bot
आपका साथी