छोटी काशी में निकाली भव्य जनजागरण यात्रा

अनूपशहर में हिन्दू वादी संगठनों ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए सामुहिक रूप से जन जागरण अभियान के अंतर्गत यात्रा निकाला। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM (IST)
छोटी काशी में निकाली भव्य जनजागरण यात्रा
छोटी काशी में निकाली भव्य जनजागरण यात्रा

जेएनएन, बुलंदशहर। अनूपशहर में हिन्दू वादी संगठनों ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए सामुहिक रूप से जन जागरण अभियान के अंतर्गत यात्रा निकाला। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।

श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण करने के लिए हिन्दू वादी संगठनों द्वारा नगर में भव्य यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं में जन जागरण अभियान चलाया। हाथ में जय श्रीराम लिखे भगवा ध्वज लेकर सैकड़ों लोगों ने भव्य यात्रा बाल निकेतन मांटेसरी स्कूल से शुरू की। यात्रा का उददेश्य मंदिर निर्माण के लिए सहयोग निधि एकत्र करना है। यात्रा नगर के मुख्य बाजार से भगवा झंडे लहराते हुए डीजे बजाने के साथ निकाला गया। तहसील, फव्वारा चौक से दिल्ली द्वार होते हुए गांधी मंडी पर संपन्न हुई। इस मौके पर सतेंद्र चौहान, पवित्र कौशिक, विनीत बंसल, सुनीत गुप्ता, होमनिधि वाष्र्णेय, विक्की कौशिक, श्रीकृष्ण अग्रवाल, रोहित चौधरी, दामिनी गौड़, प्रीता रस्तोगी आदि मौजूद रहे। राम मंदिर निर्माण को किया धन संग्रह

गुलावठी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को निधि समर्पण अभियान के तहत आरएसएस, बजरंग दल, भाजपा एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर में घर-घर जाकर धन संग्रह किया।

मोहल्ला रामनगर, श्यौदत्त, पुरानी मंडी, विकास कालोनी, पुराना बाजार, सुदामापुरी आदि मोहल्लों में कार्यकर्ताओं की 20 अलग अलग टोलियों ने धन संग्रह किया। साथ ही लोगो को धन संग्रह की रशीद सौपी। धन संग्रह टोली में भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र तेवतिया, आरएसएस के नगर कार्यवाह एवं धन संग्रह अभियान के नगर प्रमुख कुलदीप सिंहल, जिला सेवा प्रमुख रामजीलाल, जिला समन्वय प्रमुख राजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हिमांशु सैनी, वैभव कौशिक, प्रशांत तोमर, रविद्र सैनी आदि शामिल रहे। आरएसएस के नगर कार्यवाह एवं धन संग्रह अभियान प्रमुख कुलदीप सिंहल ने बताया कि 15 जनवरी से धन संग्रह हेतु अभियान का शुभारंभ किया गया। गुलावठी नगर में दो-तीन दिन के अंदर ही धन संग्रह कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी