शहीद किसानों के लिए शहीद स्मारक बनाए सरकार : दिनेश

गुलावठी में सपा प्रदेश सचिव एवं गुर्जर महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने मोदी सरकार द्वारा वापस लिए गए तीनों कृषि कानून का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र सरकार से किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में दिल्ली में शहीद स्मारक बनवाने की मांग भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 10:53 PM (IST)
शहीद किसानों के लिए शहीद स्मारक बनाए सरकार : दिनेश
शहीद किसानों के लिए शहीद स्मारक बनाए सरकार : दिनेश

बुलंदशहर, जागरण टीम। गुलावठी में सपा प्रदेश सचिव एवं गुर्जर महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश सिंह गुर्जर ने मोदी सरकार द्वारा वापस लिए गए तीनों कृषि कानून का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र सरकार से किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में दिल्ली में शहीद स्मारक बनवाने की मांग भी की।

उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने तथा शहीद हुए किसानों के स्वजन को 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का मुआवजा देने की भी मांग की है। कहा कि उप्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा राज्यों की सरकारों को इस ओर कदम उठाना चाहिए। एमएसपी पर केंद्र सरकार कानून लाए। जिसके लिए किसानों की 30 साल से मांग चली आ रही है। सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी के भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर कहा कि नरेंद्र भाटी पश्चिमी उप्र के बड़े नेता है। यह उनका व्यक्तिगत व राजनैतिक निर्णय है। उनके पार्टी से जाने पर उन्हें दुख है।

बेसहारा पशु किसानों की फसल को कर रहे हैं बर्बाद

ऊंचागांव। क्षेत्र में बेसहारा पशु किसानों की खेतों में खड़ी फसल को लगातार बर्बाद करते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अधिकारी खेतों में घुम रहे बेसहारा पशुओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिसको लेकर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की फसल को बर्बाद करते चले आ रहे बेसहारा पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। जबकि सरकार ने बेसहारा पशुओं की रोकथाम के लिए ब्लाक की प्रत्येक न्याय पंचायत में गोशाला बनाई हैं। उसके बाद भी सड़कों और खेतों में बेसहारा पशु घूम रहे हैं। गांव नरसेना, दौलतपुर कलां, अमरगढ़, चठेहरा, भदौरा, प्याना खुर्द में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बड़ती जा रही है। किसान लगातार बेसहारा पशुओं से निजात पाने के लिए ब्लाक अधिकारियों से मांग करते चले आ रहे हैं। उसके बाद भी ब्लाक के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में रोष पनप रहा है।

chat bot
आपका साथी