लखावटी ब्लाक में प्रधान व बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

जेएनएन बुलंदशहर लखावटी ब्लाक के सभागार में शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को भाजपा की ओर से सम्मानित समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:01 PM (IST)
लखावटी ब्लाक में प्रधान व बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित
लखावटी ब्लाक में प्रधान व बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

जेएनएन, बुलंदशहर: लखावटी ब्लाक के सभागार में शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को भाजपा की ओर से सम्मानित समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, ब्लाक प्रमुख ईश्वर सिंह पहलवान व ज्ञानेन्द्र भारद्वाज ने भारत माता चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को भाजपा की ओर से सम्मानित कार्यक्रम का अभियान चल रहा है। बाद में उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इसके बाद ब्लाक के समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को भाजपा का पट्टा पहनाकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र भारद्वाज और अध्यक्षता अशोक कपासिया ने की। अभिनन्दन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, दुलीचंद सैनी, अशोक लोधी, गजेन्द्र लोधी, फतेह सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लाक प्रमुख रविन्द्र कपासिया, जिला पंचायत सदस्य शैलेश शर्मा, बबीता दहिया, संतपाल मसीता, नरेश तायल, ओमप्रकाश शर्मा, ग्यासुददीन, गजराज सिंह आदि ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

गौरव और केशव शर्मा ने किया कालेज टॉप

बुलंदशहर: अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में गौरव कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह ने हाईस्कूल के परीक्षाफल में 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। जबकि इंटर कृषि विज्ञान में केशव शर्मा ने 81.6 प्रतिशत, इंटर विज्ञान वर्ग में छात्रा सृष्टि ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया है। कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन पीके शर्मा ने बताया कि कालेज का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। उधर शिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ौल में छात्रा सुमैया पुत्री सलीम अहमद ने 78.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाप किया है।

chat bot
आपका साथी