183 सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मचारियों का छह करोड़ रुपए भविष्य निधि भुगतान

जेएनएन बुलंदशहर दि किसान सहकारी चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी लंबे समय से रुकी हुई भविष्य निधि का भुगतान करने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM (IST)
183 सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मचारियों का छह करोड़ रुपए भविष्य निधि भुगतान
183 सेवानिवृत्त चीनी मिल कर्मचारियों का छह करोड़ रुपए भविष्य निधि भुगतान

जेएनएन, बुलंदशहर: दि किसान सहकारी चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी लंबे समय से रुकी हुई भविष्य निधि का भुगतान करने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। भविष्य निधि के लगभग 5 करोड़ 81 लाख रुपए के चेक क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा, डीएम रविन्द्र कुमार व प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा ने 183 लाभार्थियों को सौंपे। चेक पाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की।

गुरुवार को स्थानीय चीनी मिल परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक सम्मेलन के दौरान वर्षों से रुकी हुई भविष्य निधि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने कर्मचारियों को भुगतान किये जाने को लेकर योगी सरकार, मिल के सभापति जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा, सीसीओ मनोज कुमार का आभार व्यक्त ़िकया। विधायक ने कहा कि वर्षों से मिल की स्थिति ठीक न होने के कारण कर्मचारियों का फंड व ग्रेच्युटी एकत्रित होती चली गई। विधायक ने कहा कि अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही उन्होंने मिल के सु²ढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ रुपए शासन से स्वीकृत करवाए थे। इसके साथ ही डिस्टलरी के लिए भी साढ़े 29 करोड़ रुपए शासन से दिलवाए थे जिसके कारण मिल की आय में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही विधायक ने मिल से जुड़े किसानों से चुनाव से पूर्व ही चीनी मिल के विस्तारीकरण की उम्मीद जताई है। सम्मेलन में मिल के सभापति डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि मिल के कारण किसानों और कर्मचारियों दोनों के परिवारों का पालन पोषण होता है। हमारे किसान व कर्मचारी दोनों सुरक्षित रहें इसके लिए सभी वैक्सीन जरूर लगवाए। मिल के प्रधान प्रबंधक वैभव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की 24 मिलों में से जहांगीराबाद मिल सबसे सु²ढ़ है। इसके साथ ही प्रधान प्रबंधक ने बताया कि चालू वर्ष में मिल ने 115 करोड़ रुपए का गन्ना खरीदा है। मिल ने गत वर्ष और इस वर्ष का कुल मिलाकर 178 करोड़ का भुगतान किसानों को किया है। आगे भी किसानों को उनकी गन्ने की फसल का भुगतान व मिल के कर्मचारी को उसके रिटायरमेंट पर ही भविष्य निधि का चेक सौंपने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वहीं पालिकाध्यक्ष डॉ सूरजभान माहुर, ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह, सुंदर प्रधान, मिल के सीसीओ मनोज कुमार व मजदूर संघ के अध्यक्ष रविन्द्र गौड़ ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्रीय विधायक व मिल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम रविन्द्र कुमार ने तथा संचालन वीरेंद्र तेवतिया ने किया। इस मौके पर सुंदर प्रधान, पिकी खालौर,प्रदीप शर्मा गहना, अशोक शर्मा,हेमंत शर्मा, प्रभाष दुबे रूपवास, किशोर शर्मा,जयंतीप्रसाद शर्मा नवीनगर, सुभाष शर्मा व जीपी सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी