डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े घराती व बाराती

अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को आयी एक बारात में नाचने को लेकर दूल्हन पक्ष एवं वर पक्ष आपस में भीड़ गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:14 PM (IST)
डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े घराती व बाराती
डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े घराती व बाराती

बुलंदशहर, जागरण टीम। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को आयी एक बारात में नाचने को लेकर दूल्हन पक्ष एवं वर पक्ष आपस में भीड़ गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।

क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम नोएडा से एक बारात आई थी। देर रात बारात की चढ़त होकर दुल्हन के घर के बाहर पहुंची। जहां कुछ देर बाद बाराती डीजे पर नाचने लगे। तभी डीजे पर नाचने को लेकर दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों में लाठी डंडे चलने लगे। जिससे दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग चोट लगने से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के आरोपित मौके से फरार हो गए। घायलों को स्वजन ने एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद सभी को छुटटी दे दी गई। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि दो पक्षों में नाचने को लेकर झगड़ हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी की रस्म पूरी कराई। पुलिस ने आधा दर्जन वाहनों के काटे चालान

स्याना। कोतवाली पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों पर चेकिग अभियान चलाकर आधा दर्जन वाहनों के चालान काटे। सोमवार को कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर चेकिग अभियान चलाया गया। कोतवाल ने बताया कि चेकिग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आधा दर्जन ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जो बिना दस्तावेज के वाहनों को लेकर घूम रहे थे। कोतवाल ने बताया कि चेकिग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी